अल्मोड़ा: स्प्रिंगडेल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने बिखेरे होली के रंग, अनूठे संदेश के साथ रंगों से सजाया अल्मोड़ा शहर

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। आज स्प्रिंगडेल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने होली के रंगों में रंग भरते हुए अल्मोड़ा में एक अद्वितीय संदेश दिया।

शांति और समृद्धि का दिया संदेश

जिसमें उन्होंने अल्मोड़ा के पुलिस अधीक्षक और पुलिस कर्मियों को होली का टीका लगाकर उनकी सुरक्षा के लिए शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही उन्होंने अपने भारतीय सेना के जवानों को भी होली की बधाई देने बाजार में गाते हुए अपने उत्साह का प्रदर्शन किया। इस अनूठे संदेश के माध्यम से, उन्होंने शांति और समृद्धि का संदेश दिया और समाज में एकता की भावना को बढ़ावा दिया।

बना खुशी का माहौल

इसके साथ ही, बच्चों ने बाजार में होली के गानों के साथ अल्मोड़ा शहर को रंगों से सजाया, इससे समुदाय में खुशी का माहौल बना रहा।