अल्मोड़ा: एसएसजे विवि के विद्यार्थी सीखेंगे नर्सरी प्रबंधन की बारीकियां, खुलेंगे स्वरोजगार के नए द्वार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के छात्र- छात्राओं के लिए जरूरी जानकारी है।

विद्यार्थियों के लिए जानकारी

मिली जानकारी के अनुसार छात्र-छात्राओं के लिए अब पढ़ाई के साथ ही स्वरोजगार के नए द्वार खुलेंगे। इसके लिए नए शिक्षा सत्र से वानिकी के विद्यार्थी नर्सरी प्रबंधन की भी बारीकियां सीखेंगे। जिसमें विद्यार्थियों को पौधों की नर्सरी तैयार करने, बीज संरक्षण, उन्नत किस्मों की पहचान और पर्यावरण अनुकूल खेती का प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा। इस शिक्षा सत्र में कौशल संवर्धन पाठ्यक्रम के तहत यह कोर्स संचालित किया जाएगा। छात्र-छात्राओं को इस विषय में उर्त्तीण होना जरूरी होगा।