अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के चार परिसरों के छात्र- छात्राओं के लिए यह खबर सामने आई है।
एक जगह मिलेगी जानकारी
मिली जानकारी के अनुसार अब इन चार परिसरों के विद्यार्थियों को परिसर संबंधी सही और सटीक जानकारी परिसर की वेबसाइट पर ही उपलब्ध हो जाएगी। इससे विद्यार्थियों को परिसर की किसी भी जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट सर्च नहीं करनी पड़ेगी। एसएसजे परिसर के अधीन अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत और पिथौरागढ़ परिसरों की अब अलग-अलग वेबसाइट होगी। इससे अब विद्यार्थियों को एक क्लिक पर ही परिसर में संचालित पाठ्यक्रम, सीट, प्रवेश, परीक्षा आदि जानकारी मिल जाएगी।
मिलेगी सुविधा
बताया गया है कि विश्वविद्यालय के चारों परिसरों की अलग वेबसाइट विकसित होने से परिसर की पहचान और गतिविधियों को प्रमुखता से दर्शाया जाएगा। साथ ही विवि की आईटी टीम और तकनीकी विशेषज्ञ वेबसाइट को विद्यार्थियों की जरूरत के अनुसार डिजाइन करेंगे।