अल्मोड़ा: पीएम श्री राइका हवालबाग में बिना बस्ते के स्कूल पंहुचे विद्यार्थी, जानी विभिन्न विधाएं, हुई यह प्रतियोगिता

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के पीएम श्री राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में आज शनिवार को बैगलैस डे धूमधाम से मनाया गया।

स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

इस अवसर पर बोलते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ कपिल नयाल ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति  2020 के अन्तर्गत प्रत्येक माह के अंतिम शनिवार को बस्ता रहित दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसके अंतर्गत जहाँ विभिन्न लोक कलाओं एवं लोक संस्कृति के आयामों के बारे में बताया गया। वहीं इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी, रोबोटिक्स, आर्टिफीसियल इंटेलीजेंस, 3 D प्रिंटिंग के महत्व एवं प्रयोग के बारे में बताया गया। बच्चों के मध्य चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। डॉ निर्मल कुमार पंत ने संगीत के गायन, वादन एवं विभिन्न वाद्य यंत्रों का संचालन करना सिखाया।

रहें उपस्थित

इस कार्यक्रम में प्रदीप सलाल, प्रमोद पांडे, भगवत सिंह बगडवाल,नवीन वर्मा ,हिमांती टम्टा, भावना वर्मा,योगिता तिवारी, राकेश कुमार, रेखा आर्या, तृप्ति बोरा,विक्रम चन्द्र आदि उपस्थित रहें।