अल्मोड़ा: विद्यार्थी सोशल मीडिया का सावधानी के साथ करें प्रयोग



अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस का जागरूकता अभियान जारी है।

पुलिस का जागरूकता अभियान

इसी क्रम में आज दिनांक 13.02.2025 को थानाध्यक्ष चौखुटिया सतीश चन्द्र कापड़ी के नेतृत्व में चौखुटिया पुलिस द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज कलरों राजस्व क्षेत्र चौखुटिया में जाकर उपस्थित छात्र-छात्राओं व स्कूल स्टॉफ को सड़क सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गयी व यातायात की शपथ दिलाई गई तथा छात्रों को नशे से दूर रहने व कोई गांव में यदि नशे से सम्बंधित सामान बेचता है तो पुलिस सूचना देने के सम्बन्ध में बताया गया। साथ ही यातायात नियमों, उत्तराखण्ड पुलिस एप, गौरा शक्ति, साईबर/महिला अपराध, मानव तस्करी,  तीन नये कानूनों तथा उत्तराखण्ड पुलिस हेल्पलाईन नम्बर डायल 112, महिला हेल्प लाईन नंबर 1090, साइबर क्राइम हेल्पलाईन नम्बर 1930 के सम्बन्ध में जानकारी दी। सोशल मीडिया का सावधानी से इस्तेमाल के बारे में बताया।