अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के बेस अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा पित्त की थैली में पथरी का सफल ऑपरेशन किया गया।
ऑपरेशन में डॉक्टरों को मिली सफलता
मिली जानकारी के अनुसार डॉक्टर के मुताबिक अल्मोड़ा निवासी 50 वर्षीय एक महिला पित्त की थैली में पथरी के चलते परेशान थी। कुछ समय पहले वह अस्पताल में इलाज कराने पहुंची। अस्पताल की ओर से मंगलवार को ऑपरेशन की तिथि दी गई थी। मंगलवार को हुए ऑपरेशन में डॉक्टरों को सफलता मिली। उम्मीद है कि अब अब मरीजों को महानगरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
टीम में यह लोग रहें शामिल
जिसमें चिकित्सकों की टीम में एचओडी डॉ. राव, डॉ. निशांत बिष्ट, डॉ. आदित्य, डॉ. कौशल आदि शामिल रहे।