अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में दिनांक 12/01/2024 को नेहरू युवा केंद्र अल्मोड़ा ( युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) के जिला युवा अधिकारी दिवाकर भाटी के तत्वाधान में मेरा युवा भारत विकसित भारत@2047 के तहत राष्ट्रीय युवा दिवस /सप्ताह के तहत स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई गयी।
सड़क जागरूकता अभियान
जिसमें सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान कार्यक्रम जीआईसी सभागार अल्मोड़ा में व टैक्सी स्टैंड तक जागरूकता रैली निकाली गयी । जिसमें अनेक युवा वर्ग उपस्थित रहा ।कार्यक्रम का संचालन वालंटियर महेंद्र सिंह महरा द्वारा किया गया।
यह रहे मुख्य अतिथि
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी सांसद प्रतिनिधि कैलाश शर्मा, विशिष्ट अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा, जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष प्रकाश भट्ट, वरिष्ठ कार्यकर्ता मदन बिष्ट, जिला कार्यकारिणी सदस्य भगवान, उप प्रधानाचार्य गोविंद रावत, उप निरीक्षक यातायात अल्मोड़ा अयूब अली, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार अतिथि रहे।
यह लोग रहें उपस्थित
अयूब अली जी द्वारा यातायात नियम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। वॉलिंटियर संदीप सिंह नयाल, रविंद्र कुमार , वैशाली टम्टा , कमल बिष्ट, हरीश बिष्ट आदि लोग उपस्थित रहे।