अल्मोड़ा: रामकृष्ण कुटीर में धूमधाम से मनाई गई स्वामी विवेकानंद की 162वीं पावन जयंती, हुआ भंडारे का आयोजन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज दिनांक 2 फरवरी को अल्मोड़ा शहर के छोर पर स्थित रामकृष्ण कुटीर अल्मोड़ा में 20वीं सदी के महामनिषी स्वामी विवेकानंद जी की 162वीं पावन जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई।

किया यह आह्वान

इस मौके पर प्रातः बेला में साधुजनों ने मंगल आरती और  वैदिक मंत्रोच्चार किया गया। इसी क्रम में मंदिर गर्भगृह में होम किया गया। व्यक्तिगत आध्यात्मिक विकास और देश दुनिया में खुशहाली की प्रार्थना की गई। रामकृष्ण कुटीर के अध्यक्ष स्वामी ध्रुवेशानंद ने अपने सार्वजनिक बयान  में सभी आगंतुक भक्तजनों का स्वागत करते हुए बताया कि यद्यपि 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में स्वामी विवेकानंद जी का जन्मोत्सव मनाया जाता है लेकिन स्वामी विवेकानंद जी द्वारा स्थापित रामकृष्ण मिशन विशुद्ध सिद्धांत के अनुसार आज 2 फरवरी को यह पावन जयंती मनाई जा रही है। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के प्रभावशाली विचारों को आत्मसात करने का आह्वान किया।

भंडारे का आयोजन

जिसमें दोपहर में भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें होटल मैनेजमेंट के शिक्षक, छात्रों सहित शहर और बाहर से आए भक्तजनों ने प्रसाद ग्रहण किया।

डॉक्यूमेंट्री, हिंदी तथा अंग्रेजी दोनों भाषाओं में रिलीज़

इस पावन अवसर पर रामकृष्ण कुटीर के यूट्यूब चैनल पर स्वामी विवेकानंद जी के कुमाऊं आगमन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री, हिंदी तथा अंग्रेजी दोनों भाषाओं में रिलीज़ की गई। साथ ही स्वामी विवेकानंद के विचारों पर लोगों ने चर्चा की।

रहें उपस्थित

इस अवसर पर नित्यवेदानंद महाराज,हरिस्वरानंद महाराज, देव्यानंद महाराज,अर्पण महाराज की गरिमामय उपस्तिथि रही ।