अल्मोड़ा: चालकों की विभिन्न समस्याओं व जाम की समस्या के निराकरण को लेकर पुलिस प्रशासन से होगी वार्ता- टैक्सी यूनियन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज दिनाकं 28-08-2024 को टैक्सी यूनियन अल्मोड़ा में मासिक बैठक आयोजित हुई।

बैठक का आयोजन

इस बैठक मे मालिक चालकों की विभिन्न समस्याओं व शहर में लग रहे वाहनों से जाम के बारे में चर्चा की गयी। साथ ही यूनियन के पदाधिकारियों द्वारा उन स्थानों को चिन्हित किया गया। इसके बाद यूनियन पदाधिकारियों द्वारा तय किया गया कि पुलिस प्रशासन के साथ वार्ता कर के इस समस्या का निराकरण किया जायेगा।

हुई यह चर्चा

बैठक में बाहर से आने वाले वाहनों के व्यवस्थित संचालन हेतु भी चर्चा की गयी। बैठक में यह भी प्रस्ताव पारित किया गया कि पूर्व की भांति ही टैक्सी यूनियन अल्मोड़ा पंजीकृत वाहन चालकों को आवश्यकता अनुसार समय समय पर आर्थिक सहायता देगा।

रहें मौजूद

बैठक की अध्यक्षता यूनियन अध्यक्ष शैलेंद्र तिलारा व संचालन महासचिव नीरज पवा ने की। ‌बैठक मे संरक्षक अनूप शाह, उपाध्यक्ष (भार) गोपाल सिंह रावत, कोषाध्यक्ष बालकिशन जोशी, सचिव अर्जुन मुस्यूनि कार्यालय प्रभारी विनोद सिंह बिष्ट, भुबन भट्ट,गोविन्द सिंह बिष्ट, हीरा बजेठा देवेश कुमार बिष्ट अर्जुन फ़र्तियाल, किसन कुमार,दीवान राम अविनाष पवार ,चिरंजीव वैध गोपाल दत्त तिवारी, खीम सिंह,आदि लोग मौजूद रहें।