अल्मोड़ा: शराब पीकर चलाई गाड़ी तो जेल के साथ कटेगा भारी भरकम चालान, अल्मोड़ा में टैक्सी चालक गिरफ्तार

अल्मोड़ा: उत्तराखंड पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

एसएसपी के निर्देश पर सघन चेकिंग अभियान

​अल्मोड़ा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) चंद्रेशखर घोडके द्वारा जनपद के सभी थानाध्यक्षों और यातायात प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि ओवरलोडिंग, ड्रंक एंड ड्राइव, रैश ड्राइविंग और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी नजर रखी जाए। इसी क्रम में पुलिस टीम लगातार चेकिंग अभियान चला रही है। इसी क्रम में दिनांक 30 मार्च, 2026 को पुलिस टीम धारानौला बाजार में वाहनों की जांच कर रही थी।
​चेकिंग के दौरान जब आल्टो कार (संख्या: UK01-TA-3985) को रोका गया, तो चालक शराब के नशे में पाया गया। पूछताछ और जांच में सामने आया कि चालक के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस (DL) भी नहीं था। चालक का नाम हरीश चंद्र तिवारी, निवासी डोबा, अल्मोड़ा है। चालक की मोटर वाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तारी की गई और वाहन सीज किया गया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में चालक का 14,000 रुपये का कोर्ट चालान किया गया है।

रहें शामिल

पुलिस टीम में चौकी प्रभारी धारानौला आनंद बल्लभ कश्मीरा व अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।