अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के धौलादेवी विकासखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय बजेला के शिक्षक भास्कर जोशी सम्मान से सम्मानित होने वाले है।
आज सीएम करेंगे सम्मानित
मिली जानकारी के अनुसार शिक्षक भास्कर जोशी को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय और उत्कृष्ट कार्यों के लिए देवभूमि शिक्षा उत्कृष्टता पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें यह सम्मान आज 27 नवंबर को एमआईटी हल्द्वानी में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिया जाएगा।
कई शैक्षिक पुरस्कार, सम्मान से हुए हैं सम्मानित
इससे पहले भी भास्कर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई शैक्षिक पुरस्कार, सम्मान प्राप्त हो चुके हैं।