अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में राजकीय शिक्षक संघ ने विद्यालयों में प्रधानाचार्यों की सीधी भर्ती का विरोध जताया है।
ज्ञापन में कहीं यह बात
जिस पर शिक्षकों ने आज मंगलवार को क्षेत्रीय विधायक मनोज तिवारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा कि माध्यमिक शिक्षा विभाग उत्तराखंड के राजकीय इंटर कालेज में 692 प्रधानाचार्यो के पदों को राज्य लोक सेवा के माध्यम से भरे जाने के लिए विज्ञापित किया गया है। कहा कि इस सीमित विभागीय सीधी भर्ती परीक्षा के माध्यम से भरे जाने के कारण उत्तराखंड राजकीय शिक्षक हताश और आक्रोशित हैं। कहा कि उनकी दीर्घकालिक सेवा के बाद भी पदोन्नति के अवसर क्षीण हो रहे हैं। वहीं, पिछले कई वर्षो से प्रवक्ता पद पर पदोन्नति नहीं हुई है। जबकि प्रधानाध्यापक पद पर भी पदोन्नति अवरूद्ध है। कहा कि सीधी भर्ती को निरस्त कर प्रधानाचार्य के पदों पर पूर्व की भांति शत प्रतिशत पदोन्नति से भरा जाए। वहीं विधायक ने शिक्षक संघ के पत्र पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री को पत्र लिखकर प्रधानाचार्य सीमित विभागीय सीधी भर्ती को निरस्त करने व पदोन्नतियों की प्रक्रिया शीघ्र करने का अनुरोध किया है।
दी आंदोलन की चेतावनी
साथ ही जल्द मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
रहें मौजूद
इस मौके पर जिला मंत्री भूपाल सिंह चिलवाल, संगठन मंत्री मदन भंडारी, कोषाध्यक्ष किशन खोलिया, ब्लॉक अध्यक्ष हवालबाग डॉ. गोविंद सिंह रावत, नवीन वर्मा, राजेंद्र जोशी, दीप पांडे, जगदीश पांडे, देवेंद्र बिष्ट, सुरेश वर्मा, ललित प्रकाश, कमल तिवारी, वीरेंद्र नेगी, पंकज भट्ट, खुशाल महर, आरपी पंत, शैलेंद्र वर्मा, कुंदन कनवाल, नितेश कांडपाल समेत बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।