अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में प्रधानाचार्य सीमित विभागीय सीधी भर्ती को लेकर विरोध जारी है।
करेंगे विरोध प्रदर्शन
जिस पर अब राजकीय शिक्षक संघ इस भर्ती को निरस्त करने तथा शत प्रतिशत पदोन्नति की मांग को लेकर विरोध करेंगे। जिसमें तय हुआ है कि दो सितंबर को चाक डाउन और पांच सितंबर को शिक्षक दिवस का काली पट्टी बांधकर विरोध करेंगे। कहा कि प्रधानाचार्य सीमित विभागीय सीधी भर्ती प्रक्रिया को निरस्त करने की मांग लंबे समय से चल रही है। लेकिन उनकी मांगों की अनदेखी की जा रही है।