अल्मोड़ा: पिथौरागढ़ में 22 से 25 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली सब जूनियर और जूनियर वर्ग की राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में अल्मोड़ा जिले की टीम भी हिस्सा लेगी।
टीम का चयन
इस प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों के चयन हेतु आज (19 अक्टूबर) को जिला स्टेडियम में बॉक्सिंग ट्रायल का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में जिला क्रीड़ा अधिकारी महेशी आर्या ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रायल निर्धारित समयानुसार सुबह 11:00 बजे से स्टेडियम में शुरू होगा। उन्होंने जिले के सभी इच्छुक और पात्र खिलाड़ियों से अपील की है कि वे समय पर पहुंचकर इस चयन ट्रायल में अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करें।