अल्मोड़ा: विगत सप्ताह से लापता था किशोर, पुलिस ने बाड़ेछीना से सकुशल ढूंढा

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। दिनांक 07/09/2025 को थाना धौलछीना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति द्वारा दिनांक 06/09/2025 को अपने 16 वर्षीय नाती के घर से कही चले जाने  व वापस न आने के संबंध में गुमशुदगी दर्ज करायी गई थी।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में पुलिस टीम द्वारा ठोस सुरागरसी-पतारसी करते हुए आज दिनांक 15/09/2025 को गुमशुदा नाबालिग बालक को बाड़ेछीना से सकुशल बरामद किया गया। परिजनों व नाबालिग बालक की आवश्यक काउंसिलिंग कर सुपुर्द किया गया। परिजनों द्वारा पुलिस टीम को सराहा गया।