अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में बड़ी संख्या में पर्यटक पंहुच रहे हैं। लगातार जागेश्वर धाम में पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है।
जाम से निजात के लिए बनेगी अस्थायी पुलिस चौकी
इसी बीच जरूरी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जागेश्वर धाम में अस्थायी पुलिस चौकी खोलने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में बीते शनिवार को जागेश्वर में मंदिर समिति, प्रशासन और पुलिस की बैठक हुई। जिसमें यह निर्णय लिया गया। इस बैठक में एक मई से जागेश्वर में अस्थायी पुलिस चौकी खोलने का निर्णय लिया गया है। चौकी में एक एसआई, तीन कांस्टेबल और चार होमगार्ड तैनात रहेंगे।
इन वाहनों पर रोक
इसके साथ ही तय किया गया कि पर्यटन सीजन के दौरान जागेश्वर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। जो सुबह नौ से शाम पांच बजे तक जागेश्वर के अंदर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। भारी वाहनों को करीब पांच किलोमीटर पहले ही रोक दिया जाएगा।