अल्मोड़ा: दस दिवसीय कुमाऊं महोत्सव का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन, स्टार नाइट में हंसवी टोंक, मुबारक मार्क, लखन कुमार ने बांधा समां

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में दस दिवसीय कुमाऊं महोत्सव आयोजित किया गया। जिसका बीते कल सोमवार को समापन हो गया है।

कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुति

इस मौके पर रंगारंग कार्यक्रमों के साथ कुमाऊं महोत्सव का समापन हो गया है। महोत्सव के अंतिम दिन स्टार नाइट कलाकारों के नाम रही। महोत्सव के शुभारंभ के बाद बाल श्री नेशनल अवार्ड प्राप्त हंशवी टोंक, कोरियोग्राफर मुबारक मार्क, लखन कुमार आदि ने सुंदर नृत्य की प्रस्तुति दी और दर्शकों का मन मोहा। इसके अलावा महोत्सव में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ। जिसमें उत्तराखंड के लोक कलाकारों ने कुमाऊनी-गढ़वाली गीतों पर शानदार कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।

रहें मौजूद

इस मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मां अम्बे नर्सिंग एवं पैरा मैडिकल इंस्टीट्यूट के प्रबंधक संदीप सिंह, देवेंद्र भट्ट, गोविंद रावत, राजेंद्र तिवारी, अमरनाथ सिंह नेगी, डॉ. संतोष बिष्ट, जगदीश वर्मा, हरीश कनवाल समेत कई लोग मौजूद रहे।