अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में दस अभ्यर्थियों का अग्निवीर के लिए चयन हुआ है।
दी यह जानकारी
जिसमें हवालबाग में प्रशिक्षित दस युवाओं का अग्निवीर के लिए चयन हुआ है। इस संबंध में जिला सैनिक कल्याण एवं पुर्नवास अधिकारी सेनि कर्नल विजय मनराल ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से सेवारत व पूर्व सैनिको के आश्रितों को भर्ती प्रशिक्षण दिया गया था। प्रशिक्षित 27 युवाओं में से दस का अग्निवीर में चयन हुआ है। उन्होंने प्रशिक्षण के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों से 05962-232210, 230246 या 8968156584 नंबर पर संपर्क करने की अपील की है।