अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में गांवों से लेकर मैदानों तक गुलदार का आतंक बना हुआ है। नगर और इसके आसपास के इलाकों में गुलदार की दहशत से लोग खौफजदा है।
गुलदार का आतंक
अल्मोड़ा में बीते 29 मई ( रात) सुबह लगभग 2:30 पर नगर के बांस भिड़ा गोपाल धारा के एक घर में गुलदार ने 02 कुत्ते के बच्चो को मारा। इसके साथ ही आज सुबह आयकर भवन के पास बछिया को बाघ द्वारा घायल किया गया। जिसके बाद फोन कर डॉक्टर व कंपाउंडर द्वारा इलाज किया गया। इसके बाद नगर पालिका द्वारा रेस्क्यू कर कामिनी कश्यप के वहां पहुंचाया गया। यहां गुलदार का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। जिससे लोगों में दहशत बढ़ने लगी है।