अल्मोड़ा: आवारा कुत्तों व बंदरों का आतंक, इनके हमले से घायल 700 से अधिक लोग पंहुचे अस्पताल

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में नगरों से लेकर गांवों तक बंदरों का आतंक बना हुआ है। जिससे लोग काफी परेशान हैं। वहीं नगरों में आवारा कुत्तों का डर भी बना हुआ है। जो राह चलते लोगों पर हमला कर रहें हैं।

बंदरों व कुत्तों का आतंक

जानकारी के अनुसार राह चलते लोगों पर भी बंदरों का झुंड व आवारा कुत्ते हमला कर घायल कर रहें हैं। जिला अस्पताल के आंकड़ों के मुताबिक अक्तूबर से अब तक इनके उत्पात से 700 से अधिक लोग उपचार के लिए अस्पताल पंहुचे है। इनके आतंक से निजात दिलाने की मांग की है‌। डॉ. एचसी गड़कोटी, पीएमएस, जिला अस्पताल ने कहा कि कुत्ते और बंदरों के काटने पर रोज औसतन पांच से अधिक लोग जिला अस्पताल आते हैं।