अल्मोड़ा: 33वें उमेश डोभाल स्मृति सम्मान समारोह का भव्य आगाज, जनपक्षीय पत्रकारिता पर हुआ मंथन

अल्मोड़ा: सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में दो दिवसीय 33वें उमेश डोभाल स्मृति सम्मान समारोह का मंगलवार को उत्साहपूर्वक शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के पहले दिन शहर में भव्य सांस्कृतिक जुलूस निकालकर जन-चेतना का संदेश दिया गया, जिसमें बड़ी संख्या में बुद्धिजीवियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भागीदारी की।

‘उत्तराखंड संवाद’ में ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा

​समारोह के प्रथम चरण में जिला पंचायत सभागार में ‘उत्तराखंड संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस सत्र में प्रदेश भर से आए वक्ताओं ने राज्य और देश के समसामयिक जमीनी मुद्दों पर गंभीर विचार-विमर्श किया। चर्चा का मुख्य केंद्र ‘जनपक्षीय पत्रकारिता की वर्तमान चुनौतियां’ और सामाजिक सरोकारों को मजबूत करना रहा। वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि पत्रकारिता को समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज बनना चाहिए।

नई कार्यकारिणी का सम्मान

​इसी सत्र के दौरान उत्तराखंड प्रेस क्लब, अल्मोड़ा की नवनियुक्त कार्यकारिणी का सम्मान किया गया। उपस्थित अतिथियों ने पत्रकारों से सामाजिक मूल्यों को बचाए रखने का आह्वान किया।

रहें उपस्थित

इस मौके पर उमेश डोभाल स्मृति ट्रस्ट के अध्यक्ष गोविंद पंत राजू, उपपा केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी, उत्तराखंड प्रेस क्लब अध्यक्ष जगदीश चंद्र तिवारी, चंद्रशेखर द्विवेदी, सचिव अशोक पांडे, उपसचिव कपिल मल्होत्रा, उपसचिव संस्था मोहित अधिकारी, रमेश जोशी, किशन जोशी, हिमांशु लटवाल, नसीम अहमद, अमित उप्रेती, शिवराज कपकोटी, प्रकाश पांडे, प्रकाश पंत, ईश्वरी दत्त जोशी, डॉ. निर्मल जोशी, नवीन बिष्ट, रोहित भट्ट, राजीव लोचन साह, जयमित्र सिंह बिष्ट, दयाकृष्ण कांडपाल, विभू कृष्णा, हरीश भंडारी, जगजीवन बिष्ट समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।