अल्मोड़ा: अपर पुलिस अधीक्षक ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रभारी निरीक्षकों/ थानाध्यक्षों को दिये यह जरूरी निर्देश

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज दिनांक 17.01.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह द्वारा रानीखेत सर्किल के समस्त कोतवाली एवं थानों का वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से आदेश कक्ष लिया गया।

दिए जरूरी निर्देश

जिसमें सर्किल रानीखेत के समस्त कोतवाली प्रभारियों/थानाध्यक्षों एवं विवेचकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। निम्नलिखित दिशा-निर्देश दिये गये।
1- समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को थाने में पीड़ित द्वारा शिकायत किये जाने पर उनकी बातों को अच्छे से सुनकर पीड़ित की समस्या का निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया।
2- आगन्तुकों के साथ शालीन व्यवहार करें।
3- सीएम हेल्पलाइन, साइबर सम्बन्धी प्रकरण, शिकायती जॉच प्रार्थना पत्रों का ससमय निस्तारण करें।
4- सभी प्रकार के ऑन लाइन पोर्टलों को अपडेट रखें।
5- मुकदमों से सम्बन्धित मालों के शीघ्र निस्तारण हेतु आवश्यक कार्यवाही करें।