अल्मोड़ा: बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर आंदोलन जारी, आंदोलनकारियों और प्रशासन के बीच विफल हुई वार्ता

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के बेस अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को बेहतर किए जाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन जारी है।

धरना प्रदर्शन जारी

जानकारी के अनुसार आज रविवार को मुख्यमंत्री के अल्मोड़ा आगमन को देखते हुए प्रशासन सतर्क नजर आया और वार्ता के लिए अधिकारियों की एक टीम धरना स्थल पर पहुंची। तहसीलदार ज्योति धपवाल ने आंदोलनकारियों से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों पर लिखित भरोसे की शर्त रख दी। इसी बात को लेकर काफी देर तक बहस होती रही, पर कोई सहमति नहीं बनी। वार्ता विफल होने के बाद प्रशासनिक टीम धरना स्थल से लौट गई।

आंदोलन पर कहीं यह बात

वहीं धरने का नेतृत्व कर रहे नरेंद्र बिष्ट ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांगों पर लिखित रूप में सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, यह आंदोलन जारी रहेगा।

रहें मौजूद

धरना स्थल पर दिनेश जोशी, गिरीश नाथ गोस्वामी, पुष्कर सिंह, सुजीत टम्टा, आरती आर्या, मुकेश सिंह बिष्ट, सूरज, आर्या, दीपा जोशी, मोहित शाह, किरण मेहरा, निशांत भट्ट सहित कई लोग मौजूद रहे।