अल्मोड़ा: 05 नवंबर को होगी अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की मासिक बैठक, जीवन प्रमाण पत्र भी बनेंगे

​अल्मोड़ा: अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, अल्मोड़ा (उत्तराखंड) की मासिक बैठक आगामी 05 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।

दी यह जानकारी

इस संबंध में परिषद के अध्यक्ष कैप्टन (अ०प्रा०) केशव दत्त पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक प्रातः 11 बजे से नंदा देवी स्थित परिषद के कार्यालय में संपन्न होगी। बैठक के दौरान पूर्व सैनिकों की सुविधा के लिए परिषद द्वारा जीवन प्रमाण पत्र भरने का कार्य भी किया जाएगा। परिषद ने सभी पूर्व सैनिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर बैठक में भाग लें। इस दौरान संगठन की मजबूती तथा पूर्व सैनिकों की विभिन्न समस्याओं के समाधान पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

किया यह अनुरोध

​
​जीवन प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आने वाले पूर्व सैनिकों को अपना आधार नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर साथ लाने का अनुरोध किया गया है।