अल्मोड़ा: आज से डोल आश्रम के वार्षिक महोत्सव का आगाज, इतने दिन चलेंगे भव्य कार्यक्रम, 12 मई को पंहुचेगे सीएम पुष्कर सिंह धामी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के लमगड़ा ब्लाॅक में स्थापित विख्यात श्री कल्याणिका हिमालय देवस्थानम डोल (डोल आश्रम) का वार्षिक महोत्सव का आज से आगाज हो रहा है।

भव्य महोत्सव का आयोजन

जानकारी के अनुसार इस महोत्सव की जानकारी बीते कल मंगलवार को आश्रम के संस्थापक बाबा कल्याण दास महाराज ने दी। जिसमे बताया कि कार्यक्रमों का आयोजन बैशाख पूर्णिमा तक चलेगा।
📌📌📌आज बुधवार को आचार्यों के मंत्रोच्चारों के बीच देव्यार्चन और रूद्राभिषेक के साथ श्रीपीठम् स्थापना महोत्सव का आगाज होगा।  सायंकाल प्रवचन सत्र चलेगा।
📌📌📌 इसके बाद चार मई से 10 मई तक प्रात: 10:30 बजे से अपराह्न दो बजे तक श्रीमद्भागवत कथा होगी।कथावाचन पंडित मनोज कृष्ण जोशी करेंगे।
📌📌📌बैशाख शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के मौके पर 12 मई को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी डोल आश्रम पहुंचेंगे। जहां उनकी मौजूदगी में धर्म ध्वजा पूजन, कलश यात्रा, मां राजराजेश्वरी का अभिषेक, कन्या पूजन, अरदास आदि कार्यक्रम होंगे। इस दिन भव्य भंडारा भी आयोजित होगा।