अल्मोड़ा: राइंका नाई का वार्षिकोत्सव धूमधाम से हुआ आयोजित, ऑपरेशन सिंदूर के वीर जवानों को रहा समर्पित, इन विद्यार्थियों को किया सम्मानित

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज शुक्रवार को राइंका नाई में विद्यालय का द्वितीय वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। जो धूमधाम से मनाया गया।

वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन

इस मौके पर विद्यालय की वार्षिक पत्रिका मोनाल और त्रैमासिक न्यूज पत्र नाई न्यूज का लोकार्पण भी किया गया। इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, विद्यालय गीत, ऑपरेशन सिंदूर गीत, विज्ञान नाटक, कुमाउनी लोकनृत्य, बरसो से मेघा हिंदी नृत्य आदि की प्रस्तुति दी।  वार्षिकोत्सव समारोह में मुख्य अतिथि प्रो. जगत सिंह बिष्ट, विशिष्ट अतिथि नीरज पंत, प्रधानाचार्य डा. पवनेश ठकुराठी ने दीप जलाकर शुभारंभ किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. पवनेश ठकुराठी ने कहा कि इस बार का वार्षिकोत्सव ऑपरेशन सिंदूर के वीर जवानों को समर्पित है।

किया गया सम्मानित

इस समारोह में कक्षा 12 की छात्रा दीपिका भंडारी को इंटरमीडिएट में ताकुला विकासखंड टाप करने तथा कक्षा 10 की छात्रा सपना बिष्ट को रणजीत सिंह अल्मिया मेधावी विद्यार्थी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सम्मान के रूप दोनों छात्राओं को पांच-पांच हजार की धनराशि व प्रतीक चिह्न भेंट किये गए। समारोह में कक्षा-12 की छात्रा खुशबू बिष्ट ने पहरू द्वारा आयोजित कविता प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त किया। जिसमें एक हजार रुपय व प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं को मोहन सिंह कमला देवी राष्ट्रभाषा पुरस्कारों और प्रतिभा पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।

रहें मौजूद

इस मौके पर क्षेपं सदस्य निर्मल सिंह नयाल, तारा देवी, भगवत राम, नंदन सिंह नयाल, गणेश चंद्र शर्मा, डा. विनोद कुमार आर्या, अंकित जोशी, अर्पण कुमार साह, डॉ. मुकेश चंद्र, भीम सिंह रावत,  अंजलि आर्या, विभा गुरूरानी, पंकज सिंह देवड़ी, चंदन सिंह बिष्ट, कमला देवी, शीला देवी, नीमा नयाल, सुनीता देवी, आदि सहित अनेक लोग मौजूद रहे।