अल्मोड़ा: बग्वाली मेले का ओड़ा भेंटने के साथ भव्य आगाज, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रहीं धूम, हुई यह घोषणा

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। बग्वालीपोखर के ऐतिहासिक बग्वाली मेले का ओड़ा भेंटने के साथ रंगारंग कार्यक्रमों के साथ आगाज हो गया है।

रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन

इस मौके पर आज मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक मदन सिंह बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य भूपाल भंडारी, समिति के पदाधिकारी ने दीप जलाकर किया। मेले में भण्डरगांव से प्रधान परिवार से भवान सिंह भंडारी और दीवान सिंह भंडारी के नेतृत्व में और थोकदार परिवार से बहादुर सिंह भंडारी के नेतृत्व में ओढ़ा भेंटने की परंपरा का निर्वहन किया गया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। वहीं विधायक ने मेले को आगे बढ़ाने के लिए दो लाख एवं मेला स्थल के पास बने मंदिर के स्थलीय विकास के लिए पांच लाख की धनराशि देने की घोषणा की।

रहें मौजूद

इस मौके पर समिति के अध्यक्ष सुबेदार मेजर हरी सिंह भंडारी, आशुतोष शाही, प्रमोद जोशी, विनोद अधिकारी, रमेश नेगी व बलवीर भंडारी, डॉ. दीपक मेहता, संतोष बिष्ट, त्रिभुवन बिष्ट, जीवन अधिकारी, कुंदन सिंह भंडारी, अर्जुन बिष्ट, शिवदत्त पांडे, भानू जोशी, मनोज पांडे, हरिशरण शर्मा, डॉ. डीडी जोशी, कुंदन सिंह मेहता, मोहन सिंह बिष्ट, राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, भूपाल सिंह भरड़ा, गोपाल सिंह बिष्ट, केशव दत्त कांडपाल आदि मौजूद रहे।