अल्मोड़ा: सीएफओ ने होटलों का किया फायर रिस्क निरीक्षण, अग्नि सुरक्षा मानकों की गहन जांच की

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में महत्वपूर्ण सस्थानों/ होटलो में अग्नि सुरक्षा के दृष्टिगत फायर रिस्क निरीक्षण अभियान चल रहा है।

दिए यह निर्देश

इसी क्रम में दिनांक- 12.12.2025 को  नरेन्द्र कुंवर, मुख्य अग्निशमन अधिकारी अल्मोड़ा व फायर टीम द्वारा कसार देवी क्षेत्रांतर्गत द कुमाऊं, रेनबो कैफे, द वेल एलेन स्टे, होटल फ्रीडम एवं धारानौला स्थित होटल सरस्वती इन का अग्निसुरक्षा की दृष्टि से निरीक्षण किया। इस दौरान होटल परिसरों में आग से संबंधित संभावित जोखिमों का आकलन करते हुए सुरक्षा मानकों की बारीकी से जांच की गई। होटलों में स्थित अग्निशमन व्यवस्था की कार्यशीलता जांची गई, जिसकी व्यवस्था अपूर्ण पाई गई यथाशीघ्र पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान अग्निशमन उपकरणों के संचालन की जानकारी प्रदान करते हुए होटल प्रबंधक व उपस्थित स्टॉफ को निर्देशित किया गया कि सभी अग्निशमन उपकरण निर्धारित मानकों के अनुरूप एवं क्रियाशील अवस्था में रखें