अल्मोड़ा: इतने लाख रूपये से सुधरेगी नगर की मुख्य सड़क माल रोड, बजट को मिली स्वीकृति, भरे जाएंगे गड्ढे

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले की माल रोड की सड़क क जल्द सुधारीकरण होगा। जिससे जनता को बड़ी राहत मिलेगी।

बजट हुआ स्वीकृत

जानकारी के अनुसार नगर की मुख्य सड़क माल रोड जल्द गड्ढा मुक्त होगी। सड़क पर पैंच भरान की स्वीकृति मिली है। जिससे दो लाख रुपये से जल्द यह रोड गड्ढा मुक्त होगी। इससे यात्रियों की यात्रा सुगम होगी। लोक निर्माण विभाग को सड़क पर डामरीकरण कार्य के लिए दो लाख रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। विभाग के मुताबिक जल्द सड़क पर पैंच कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

लोगों को मिलेगी राहत

दरअसल यहां सड़क की बदहाली से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यहां हल्द्वानी, दिल्ली सहित अन्य महानगरों से यात्री नगर में प्रवेश करते हैं। काफी संख्या में पर्यटक और श्रद्धालु कसारदेवी, चितई और जागेश्वर धाम पहुंचते हैं। ऐसे में इस रोड पर बने गड्ढों से लोगों को आवाजाही में दिक्कते होती है। जिससे अब लोगों को जल्द राहत मिलेगी।