अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में कांग्रेस कल से जिले भर में मनरेगा बचाओ अभियान चलाएगी।
जारी किया बयान
इस संबंध में आज रविवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने बयान जारी किया। जिसमें उन्होंने बताया कि यह अभियान कल सोमवार 12 जनवरी से 25 फरवरी तक चलेगा। बताया कि सोमवार को जिला और महानगर मुख्यालयों पर एक दिवसीय उपवास एवं प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। बताया कि 29 जनवरी तक लगातार पंचायत स्तर पर चौपाल, जनसंवाद और जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके माध्यम से कांग्रेस ग्रामीण जनता, मजदूरों, किसानों और महिलाओं को मनरेगा से जुड़े उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करेगी। 30 जनवरी को वार्ड और ब्लॉक स्तर पर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन आयोजित कर केंद्र सरकार से मनरेगा को उसके मूल स्वरूप में बहाल करने की मांग की जाएगी। वहीं 31 जनवरी से छह फरवरी तक जिला स्तर पर मनरेगा बचाओ यात्रा, सात से 15 फरवरी तक राज्य स्तरीय विधानसभा घेराव होगा। 16 फरवरी से 25 फरवरी तक क्षेत्रीय समापन रैलियों का आयोजन किया जाएगा।