अल्मोड़ा: होली के रंगों में सराबोर हुई सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा

अल्मोड़ा नगर में जगह-जगह महिला होली की धूम मची रही। महिला होल्यारों ने रंग गुलाल लगाकर श्रंगार व भक्ति आधारित होली का गायन किया। कुमाऊंनी खड़ी होली भी जिले भर में जमने लगी है। यहां नगर के सरकारी की आली में आज महिला होलिकोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं ने गीतों गीत, स्वांग समेत जमकर नृत्य कर ठुमके लगाये।

नैनवा रसके भरे,पिया आओगे कौन घड़ी….आदि गीतों की शानदार प्रस्तुति दी:

इस दौरान महिला होल्यारों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाया और होली गायन कर स्वांग भी किया। फागुनवा रंग भर लायो रे,खेलन आई राधिका गोरी…,नैनवा रसके भरे,पिया आओगे कौन घड़ी…,तू कर ले सोलह श्रंगार, तेरे अंगना होली आयी रही.. सहित महिलाओं ने शिव के मन माही बसे काशी, आधी काशी में बामन-बनिया, आधी काशी में संन्यासी, जल कैसे भरूं जमुना गहरी, झुकि आयो शहर में व्यापारी, इस व्यापारी को भूख बहुत है… आदि होली गीतों की शानदार प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम में उपस्थित थे:

इस मौके पर यहां कमलेश पांडे, राजेंद्र सिंह गैलाकोटी, लोकेश कालाकोटी, अनिल गुरुरानी, हरीश जोशी, भुवन पंत, दिनेश जोशी, रघुवीर सिंह बिष्ट, हरीदत्त जोशी, अमित बिष्ट, नितिन रावत, नवल बिष्ट, आनंद बोरा, मनीष बिष्ट, पप्पू तिवारी, हरी सिंह बिष्ट, मानस तिवारी, पूरन बिष्ट, देवेंद्र नयाल, ममता तिवारी, प्रेमा किरमोलिया, पारू उप्रेती, तारा नैनवाल, किरन जोशी, पुष्पा गैलाकोटी, बिमला तिवारी, हीरा कनवाल, रेनू बिष्ट, कविता पांडे, रिता मेहता, दीपा समेत निर्णायक मंडल में वरिष्ठ रंगकर्मी नवीन बिष्ट आदि मौजूद रहे।