अल्मोड़ा: जिले को मिली मानसखंड विज्ञान केंद्र की सौगात, विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति नई चेतना होगी विकसित

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में मानसखंड विज्ञान केंद्र खुल गया है। जिसका बीते कल रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअली लोकार्पण किया।

कुमाऊं क्षेत्र के लिए यह केंद्र होगा लाभकारी सिद्ध

मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्यालीधार में बने मानसखंड विज्ञान केंद्र के साथ ही 80 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और 8.9969 करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। कार्यक्रम में शामिल विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि कुमाऊं क्षेत्र के लिए यह केंद्र लाभकारी सिद्ध होगा। मानस खंड विज्ञान केंद्र के माध्यम से विज्ञान में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति नई चेतना विकसित होगी।

यह लोग रहें उपस्थित

इस मौके पर डीएम विनीत तोमर, विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के निदेशक डॉ. लक्ष्मीकांत, जीबी पंत हिमालय पर्यावरण संस्थान के निदेशक डॉ. सुनील नौटियाल, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, डॉ. आर महरोत्रा, विज्ञान केंद्र के डॉ. नवीन जोशी आदि लोग उपस्थित रहें।