अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में प्रकृति को समर्पित लोकपर्व हरेला 16 जुलाई को मनाया जाएगा।
हरेला पर्व
हरियाली और समृद्धि का प्रतीक प्रसिद्ध हरेला पर्व की तैयारियां शुरू हो गई हैं। हर साल हरेला पर्व कर्क संक्रांति को श्रावण मास के पहले दिन मनाया जाता है। जिसमें कही त्योहार के ठीक 10 दिन पहले हरेला बोया जाता है। कुछ लोग 11 दिन का हरेला बोते हैं। यह पर्व उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में विशेष रूप से मनाया जाने वाला है। हरेला घरों में ही लगाया जाता है। हरेला पर्व साल में तीन बार मनाया जाता है। पहला – चैत्र मास, दूसरा – सावन मास और तीसरा – आश्विन (क्वार) मास में।
आज और कल होगी बुआई
जानकारी के अनुसार इस संबंध में ज्योतिषाचार्य डॉ. नवीन चंद्र जोशी ने बताया कि पर्वतीय अंचल में हरेला कहीं 10 दिन तो कहीं 11 दिन पूर्व बोया जाता है। ऐसे में आज और कल इसकी बुआई होगी। गेहूं, धान, जौ आदि पांच या सात प्रकार के अनाज को मिलाकर टोकरियों में बोया जाएगा।