Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: कक्षा 6 में अध्ययनरत छात्र के पिता ने गम्भीर बीमारी से पीड़ित अपने इकलौते पुत्र के इलाज के लिए लगाई आर्थिक मदद की गुहार

रा०इ०का० चौड़ाआनुली, जिला अल्मोड़ा में कक्षा- 6 में अध्ययनरत छात्र रोशन सिंह बिष्ट पुत्र नंदन सिंह बिष्ट को विगत कुछ सप्ताह पूर्व पेट में गम्भीर चोट लग जाने के कारण कृष्णा अस्पताल हल्द्वानी में जांच कराई गई, डॉक्टरी जांच के पश्चात पेट का ऑपरेशन किया गया, ऑपरेशन के बाद भी उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

चिकित्सकों द्वारा हायर सेंटर स्थानांतरित करने का सुझाव दिया गया:

मरीज की स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों का कहना है कि यदि उसके अभिभावक चाहें तो उसे अन्यत्र किसी हायर सेंटर स्थानांतरित कर सकते हैं जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी अभिभावकों की होगी।

बेटे का इलाज कराने हेतु सक्षम नहीं है पिता:

छात्र के पिता नन्दन सिंह बिष्ट की आर्थिक स्थिति इतनी दयनीय है कि वह कृष्णा अस्पताल में भी इलाज कराने हेतु सक्षम नहीं हैं। उक्त छात्र नन्दन सिंह बिष्ट का इकलौता पुत्र है।

पिता ने लगाई मदद की गुहार:

आप सबसे हमारा विनम्र अनुरोध रहेगा कि आप स्वेच्छानुसार उक्त छात्र के उपचार हेतु निम्नलिखित खाते में आर्थिक मदद पहुंचा सकते हैं व निचे दिए गए नम्बरों से सम्पर्क भी कर सकते है। आप सभी के सहयोग से ही पूर्व में भी कई व्यक्तियों के उपचार में सहायता प्राप्त हुई है और हम आशा करते है आगे भी जरूरतमंद व्यक्तियों की सहायता आप किसी न किसी प्रकार से करते ही रहेंगे।

बैंक डिटेल:

शाखा – SBI लमगड़ा
खाता न०- 36059307722
IFSC – SBIN0005975
खाताधारक का नाम – नन्दन सिंह-मुन्नी देवी
सम्पर्क – 9410567838 / 9958471590

Exit mobile version