अल्मोड़ा: सुर्खियों में फिल्म 12वीं फेल, अल्मोड़ा के दामाद के वास्तविक जीवन पर बनी है फिल्म

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। 12वीं फेल फिल्म को लेकर अल्मोड़ा भी खुब चर्चा है। मध्य प्रदेश के रहने वाले IPS मनोज शर्मा के जीवन पर बनी मूवी 12th Fail को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। यह फिल्म बाॅक्स आफिस पर धमाल मचा रही है।

लोगों द्वारा किया जा रहा काफी पसंद

दरअसल मनोज अल्मोड़ा के दामाद हैं। उनकी शादी नगर की बेटी श्रद्धा से हुई है। उनकी शादी नगर के सरकार की आली निवासी बॉटनी के प्रो. गणेश जोशी की पुत्री श्रद्धा जोशी से हुई है। मनोज महाराष्ट्र पुलिस में डीआईजी हैं जबकि श्रद्धा पर्यटन विभाग में एमडी हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर निर्माता विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म 12वीं फेल काफी हिट जा रही है। एक्टर विक्रांत मेसी ने आईपीएस मनोज शर्मा का किरदार निभाया है।

कठिन मेहनत से हासिल किया मुकाम

कहानी शुरू होती है मध्य प्रदेश के जौरा तहसील के एसडीएम कार्यलय से, जहां अपनी टेम्पो को छुड़ाने गया टेम्पो वाला एसडीएम से इतना प्रभवित हुआ कि खुद ऑफिसर बनने का फैसला कर लिया। ये लड़का बारवीं की परीक्षा नहीं पास कर पीया था कारण था गणित और अंग्रेजी में कमोजर होना। इसकी वजह से सांइस छोड़कर आर्ट्स की तरफ रुख करना पड़ा. आर्ट्स की तरफ जाना मनोज के लिए वरदान सा सबित हुआ। दिल्ली में ही पढ़ाई के दौरान मनोज की मुलाकात श्रद्धा से हुई जिनसे मनोज अंग्रेजी पढ़ा करता था। मनोज के मन में सबसे बड़ा डर था बारवीं में फेल होना। एक दिन मनोज के जीवन के सारे संघर्ष पूरे हुए और लास्ट अटेम्पट में अब तक के तमाम उतार-चढ़ाव को पार करने के बाद मनोज ने UPSC परीक्षा क्लीयर कर ली।