अल्मोड़ा: बढ़ते मानव-वन्यजीव संघर्ष पर वन विभाग अलर्ट, प्रभावित क्षेत्रों में लगाए पिंजरें, आगामी 27 दिसंबर को प्रभाग दिवस का भी आयोजन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में गांवों से लेकर मैदानों तक गुलदार आतंक का पर्याय बना हुआ है। जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। ऐसे में मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं को देखते हुए वन विभाग सतर्क हो गया है।

गुलदार का बढ़ता आतंक

जानकारी के अनुसार क्षेत्र में गुलदार की बढ़ती गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए विभाग ने प्रभावित गांवों में पिंजरे लगाए हैं। गुलदार की मौजूदगी से प्रभावित सीमलखेत के तोक पुरानालोहबा में विभाग ने पिंजरा लगाया है। वहीं ईड़ा, श्यालसुना, गनाई, भटकोट, सीमलखेत और रामपुर जमड़िया गांवों में गुलदार और भालू को पकड़ने के लिए अब तक कुल छह पिंजरे लगाए जा चुके हैं। साथ ही शाम के बाद अकेले बाहर न निकलने, घरों के आसपास साफ-सफाई रखने, झाड़ियां काटने, रोशनी की उचित व्यवस्था करने और बच्चों व महिलाओं को समूह में आने-जाने की सलाह दी गई है। इसी क्रम में वन विभाग द्वारा आगामी 27 दिसंबर को प्रभाग दिवस आयोजित किया जा रहा है। जहां ग्रामीणों की शिकायतें सुनी जाएंगी और समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जाएगा।