अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में शीतलाखेत मॉडल तैयार करने वाले ‘जंगल के दोस्त’ देहरादून के बाद दिल्ली में भी सम्मानित हुए हैं।
‘जंगल के दोस्त’ मॉडल
इस संगठन की नींव गजेंद्र पाठक ने रखी। उन्होंने बताया कि शीतलाखेत मॉडल उत्तराखंड में ही नहीं पूरे देश में सराहना बटोर रहा है। जंगलों को बचाने के लिए स्याहीदेवी और शीतलाखेत के ग्रामीणों के प्रयासों और उपायों को जानने के लिए विभिन्न राज्यों से लोग यहां पहुंच रहे हैं। लोगों की सामूहिक सहभागिता का नतीजा है कि एक समय पर उजड़ चुका शीतलाखेत-स्याहीदेवी का जंगल आज लहलहा रहा है। यही कारण है कि इस मॉडल को तैयार करने वाले फ्रंट लाईन फायर फाइटर्स और फायर वाचर्स को जगह-जगह सम्मान मिल रहा है। इस बार इन्हें नई दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर, लोधी रोड में प्लस एप्रोच फाउंडेशन ने सम्मानित किया।
किया सम्मानित
इस मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व लाल बहादुर शास्त्री के पुत्र पूर्व मंत्री सुनील शास्त्री, प्रख्यात हास्य व्यंग्य कवि सुरेन्द्र शर्मा, प्लस एप्रोच फाउन्डेशन के मेंटर आशुतोष कर्नाटक, चैयरमैन आरसी गुप्ता, हिना पांडेय, मधुमिता तिवारी, हेम पंत आदि ने फायर वाचर्स को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
प्लस एप्रोच फाउंडेशन की ओर से मिला यह सम्मान फायर फाइटर्स के लिए बड़ी उपलब्धि है।
‘जंगल के दोस्त’ संगठन की नीव रखने वाले गजेंद्र पाठक ने बताया कि शीतलाखेत मॉडल उत्तराखंड में ही नहीं पूरे देश में सराहना बटोर रहा है। जंगलों को बचाने के लिए स्याहीदेवी और शीतलाखेत के ग्रामीणों के प्रयासों और उपायों को जानने के लिए विभिन्न राज्यों से लोग यहां पहुंच रहे हैं। लोगों की सामूहिक सहभागिता का नतीजा है कि एक समय पर उजड़ चुका शीतलाखेत-स्याहीदेवी का जंगल आज लहलहा रहा है। यही कारण है कि इस मॉडल को तैयार करने वाले फ्रंट लाईन फायर फाइटर्स और फायर वाचर्स को जगह-जगह सम्मान मिल रहा है। इस बार इन्हें नई दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर, लोधी रोड में प्लस एप्रोच फाउंडेशन ने सम्मानित किया। सम्मान करने वालों में पूर्व प्रधानमंत्री स्व लाल बहादुर शास्त्री के पुत्र पूर्व मंत्री सुनील शास्त्री, प्रख्यात हास्य व्यंग्य कवि सुरेन्द्र शर्मा, प्लस एप्रोच फाउन्डेशन के मेंटर आशुतोष कर्नाटक, चैयरमैन आरसी गुप्ता, हिना पांडेय, मधुमिता तिवारी, हेम पंत आदि ने फायर वाचर्स को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।