अल्मोड़ा: मेडिकल कॉलेज प्रशासन के साथ वार्ता व इस आश्वासन के साथ स्वास्थ्य सुधार आंदोलन धरना स्थगित, आंदोलनकारियों की है यह मांगे

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज सोमवार 22 दिसंबर को अल्मोड़ा चौघानपाटा में चल रहा स्वास्थ्य सुधार आंदोलन धरना अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज प्रशासन के साथ वार्ता करने के उपरांत स्थगित कर दिया गया।

धरना स्थगित किया

जिसमें मेडिकल प्रशासन द्वारा आंदोलनकारी को कई मुद्दों पर शासन से पत्राचार सुनिश्चित किया जाने पर बात रखी गई और साथ ही आंदोलनकारी के साथ साझा किए जाने और दवाई के व्यापार को बंद करने के लिए अंतिम चरण में वार्ता में मेडिकल प्रशासन ने लिखित शासनादेश आंदोलनकारी को उपलब्ध कराया। जिसमें कहा कि मेडिकल कॉलेज के अंदर कोई भी डॉक्टर मरीज को बाहर से दवाई नहीं लिखेंगे, उसका शासनादेश उपलब्ध कराया। जिसके बाद आंदोलनकारियों ने अपना धरना स्थगित किया।

दी यह चेतावनी

इसके साथ ही चेतावनी दी कि अगर इसमें किसी प्रकार की देरी की जाती है तो उस स्थिति में आंदोलनकारी आंदोलन को बाध्य होंगे। सभी आंदोलनकारी ने एक आवाज में इसमें अपना समर्थन रखा।

रहें उपस्थित

आज धरना कार्यक्रम में नंदन सिंह बिष्ट जिला अध्यक्ष यूकेडी  दिनेश जोशी ,केंद्रीय मंत्री यूकेडी गिरीश नाथ गोस्वामी, जिला संगठन मंत्री रघुवर भाकुनी, महिला जिला अध्यक्ष दीपा जोशी, किरण मेहरा ,आरती आर्या ,महानगर अध्यक्ष मोहित शाह, मनोहर सिंह ,गोपाल सिंह बिष्ट ग्राम प्रधान माटेला, मुकेश बिष्ट ग्राम प्रधान भट्ट कोट बालम सिंह बिष्ट रोहित सिंह बिष्ट मुकेश सिंह बिष्ट सूरज आर्य सोनू नेगी पंकज रावत सूरज आर्य चिराग बिष्ट आदि अंडाकारी उपस्थित रहे।