अल्मोड़ा: एतिहासिक व प्राचीन नंदा देवी रामलीला शुरू, पहले दिन इन कलाकारों ने अपने अभिनय से दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा और कुमाऊं की सबसे प्राचीन और एतिहासिक रामलीला श्री नंदादेवी रामलीला कमेटी द्वारा रामलीला मंचन का शुभारंभ नवरात्र के पहले दिन से हो‌ गया है।

यह रहें मुख्य अतिथि

जिसके प्रथम दिवस में रावण अत्याचार, देवगण स्तुति, राम जन्म और सीता जन्म की प्रस्तुति दी गई। प्रथम दिवस की लीला का उद्घाटन मुख्य अतिथि सोबन सिंह जीना परिसर में कला संकाय के विभाग अध्यक्ष डाॅ. शेखर जोशी और विशिष्ट अतिथि पूर्व नगरपालिका सभासद जीवन नाथ वर्मा और वरिष्ठ रंगकर्मी, दशहरा महोत्सव समिति के संरक्षक दीप लाल साह द्वारा सयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। रामलीला मंचन का शुभारम्भ श्री राम स्तुति से हुआ। इसके बाद भजन संध्या का आनंद सभी राम भक्तों द्वारा उठाया गया। भजन संध्या की प्रस्तुति विहान सांस्कृतिक कला द्वारा की गई। उसके उपरांत छोटे छोटे बच्चों द्वारा लीला प्रारम्भ होने से पूर्व सरस्वती वंदना का मंचन किया गया।  सरस्वती का अभिनय जीविका द्वारा किया गया।

कलाकारों का शानदार अभिनय

सरस्वती वंदना में हर्षिता पांडे,  अंजलि थापा, कनिष्का पांडे, सृष्टि उप्रेती, कोमल कांडपाल ने अभिनय किया।
इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष और लाला बाजार वार्ड के पार्षद कुलदीप सिंह मेर, रामलीला कमेटी के निर्देशक मोहन जोशी और राजकुमार बिष्ट द्वारा अतिथियों को राम प्रसादी भेट स्वरूप प्रदान की। संचालन कमेटी के सचिव और नंदादेवी वार्ड के पार्षद अर्जुन सिंह बिष्ट ने किया। साज पर हारमोनियम पर मोहन जोशी, तबले पर शेखर सिजवाली ने अपना सहयोग प्रदान किया। रावण के पात्र का अभिनय हरि विनोद साह, देवगण राजेंद्र रौतेला, द्रोण नेगी, अविरल जोशी, दया कृष्ण परगाई और संदेश नेगी, ब्रह्मा हिमांशु परगाई, रावण दूत प्रकाश जोशी, मुनि सिद्धार्थ साह, दशरथ द्रोण नेगी जनक का अभिनय अविरल जोशी बाल राम तविषा साह और बालिका सीता कनिष्का पांडे ने किया। रामलीला मंचन का सोशल मीडिया में सीधा प्रसारण नमन बिष्ट द्वारा किया गया।

रहें उपस्थित

इस अवसर पर नंदादेवी मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मनोज वर्मा, मंदिर समिति के उपाध्यक्ष और महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, रामलीला कमेटी सयोजक प्रकाश पांडे, अनिल सनवाल, हरीश बिष्ट, अतुल वर्मा, संदीप साह, दीपक वर्मा, महेंद्र बिष्ट, राजकुमार बिष्ट, राजेश पलनी, जगदीश बिष्ट, गणेश मेर, अमरनाथ सिंह नेगी, कविश अरोरा, धनंजय साह, चंद्रमोहन परगाई, संजय साह, परितोष जोशी, अमित उप्रेती, जगदीश भंडारी, शशि मोहन पांडे, लोकेश तिवारी, गोलू भट्ट, आयुष वर्मा, चित्रांक साह,मानवेंद्र साह, वरुण साह, सुमित साह, परीक्षित साह, गिरीश परगाई उपस्थित रहे।