अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में पहाड़ों से लेकर मैदानों तक गुलदार आतंक का पर्याय बना हुआ है। जिससे लोगों में दहशत का माहौल है।
गुलदार का आतंक
वहीं इन दिनों कसार देवी, बालिका पूर्व माध्यमिक विद्यालय मटेना, जीआईसी भगतोला, तल्ला जोशी खोला और चौहानपाटा में गुलदार का आतंक बना हुआ है। जिस पर वन कर्मियों ने नगर से लेकर गांवों तक गश्त कर रही है। इस मौके पर रेंजर मोहन राम आर्या के नेतृत्व में टीम ने कसार देवी, बालिका पूर्व माध्यमिक विद्यालय मटेना, जीआईसी भगतोला, तल्ला जोशी खोला और चौहानपाटा में गश्त कर जागरूक किया। साथ ही लोगों से घरों के आसपास पर्याप्त रोशनी रखने, झाड़ियों का कटान करने, महिलाओं को समूह में निकलने आदि की अपील भी की।