अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में जीआईसी मैदान अल्मोड़ा में स्व० रोहित वाणी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट लगातार जारी है।
क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन
जिसमें विक्टोरिया गोल्डन परिवार अल्मोड़ा और धर्म जागरण समन्वय अल्मोड़ा के तत्वाधान में खेले जा रहे टूर्नामेंट में आज एकतरफा मुकाबले में ‘ईगल 9’ की टीम ने ‘धारानौला 9’ की टीम को 108 रनों से हराकर मुकाबला अपने नाम किया। मुख्य अतिथि राकेश भट्ट और भुवन जोशी की उपस्थिति में खेले गए मुकाबले में ‘धारानौला 9’ की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 12 ओवरों में ‘ईगल 9’ ने 140 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ‘धारानौला 9’ टीम की पारी महज 32 रनों पर सिमट कर रह गई। इस तरह ‘ईगल 9’ ने 108 रनों के विशाल अंतर से एकतरफा जीत हासिल की। मैच में अंपायर की भूमिका गौरव कुमार और कैलाश वाणी ने निभाई। वहीं स्कोरर के रूप में राहुल कनवाल और कमेंट्री भगवत रावत के द्वारा की गई।
यह शानदार इनाम
टूर्नामेंट की विजेता टीम को आकर्षक ट्रॉफी और 21000 रुपए नगद पुरस्कार तो वहीं उपविजेता टीम को आकर्षक ट्रॉफी और 11000 रुपए का नगद पुरस्कार दिया जायेगा।।
रहें मौजूद
इस अवसर पर मनोज सिंह पवार, सूरज वाणी, भगत रावत, कैलाश वाणी, आशीष भारती, राहुल कनवाल, ललित सतवाल, वीरेंद्र आर्या, नीरज डंगवाल, जगदीश तिवारी, इंदर गोस्वामी, कमल मेहता, गौरव आर्या, दीप चंद्र जोशी, हिमांशु चौहान, हिमांशु नगरकोटी, महेंद्र बम, पारस बम, आशु जोशी, प्रदीप मेहता आदि भारी संख्या में दर्शकगण मौजूद रहे।