अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में गांवों से लेकर मैदानों तक गुलदार आतंक का पर्याय बना हुआ है। जिससे लोगों में दहशत का माहौल है।
पिंजरे में कैद
वहीं हवालबाग ब्लाक के महतगांव में लंबे समय से गुलदार आतंक का पर्याय बना हुआ था। जो पिंजरे में कैद हो गया है। जानकारी के अनुसार हवालबाग ब्लाक के महतगांव, इटोला, जाख, पेंसारी, भनरगांव, मैणी, पंचगांव, स्यूरा सहित आसपास के गांवों में गुलदार की लगातार सक्रियता से ग्रामीणों में दहशत का माहौल था। इसको लेकर ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगाने की मांग की थी। वहीं ग्रामीणों की मांग पर एक सप्ताह पूर्व पिंजरा लगाया गया था। रविवार सुबह जब ग्रामीणों ने गुलदार को पिंजरे में फंसा देखा तो तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी। जिसके बाद गुलदार को सुरक्षित रूप से एनटीडी स्थित रेस्क्यू सेंटर भेज दिया गया है।