नगर के चौसार मोहल्ले में किराए के एक कमरे में ही अधेड़ ने फांसी का फंदा लगा जीवनलीला समाप्त कर ली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सोमवार को पंचायतनाम भर पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया। घटना से परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है।
अज्ञात कारणों के चलते लगाया फांसी का फंदा
पुलिस के मुताबिक मूल रूप से हवालबाग ब्लॉक के गधोली ग्राम पंचायत निवासी 44 वर्षीय पप्पू राम पुत्र रणजीत सिंह यहां नगर के चौसार मोहल्ले में किराए के कमरे में पत्नी और बच्चों के साथ रहता था। मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था, लेकिन बीते रविवार देर शाम पप्पू ने कमरे के अंदर ही अज्ञात कारणों के चलते फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। उस समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। उसकी पत्नी और बच्चे भी बाहर गए हुए थे। दरवाजा अंदर से बंद था। पत्नी और बच्चों के पहुंचने के बाद घटना की जानकारी मकान मालिक ओर परिजनों ने पुलिस को दी।
जांच में जुटी पुलिस
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सोमवार को पोस्टमार्टम कराया। एसएसआई सतीष चंद्र कापड़ी ने बताया कि फिलहाल इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।