अल्मोड़ा: सुप्रसिद्ध लोकगायक दीवान कनवाल के निधन पर देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने जताया शोक, दी श्रद्धांजलि

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध लोकगायक और अल्मोड़ा निवासी दीवान कनवाल के निधन पर देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने शोक व्यक्त किया है।

जताया शोक

इस दौरान व्यापारियों ने कहा कि दीवान कनवाल की मधुर आवाज और पहाड़ की खुशबू से भरे गीत हमेशा लोगों के दिलों में गूंजते रहेंगे। उन्होंने अपने संगीत के माध्यम से उत्तराखंड की संस्कृति और लोकगीतों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया। उनका अचानक निधन संगीत और कला जगत के लिए बड़ी क्षति बताया गया। शोकसभा में कहा गया कि रंगमंच और कला के प्रति उनका समर्पण तथा नई पीढ़ी को मार्गदर्शन देने की उनकी भावना सदैव प्रेरणा देती रहेगी। उन्होंने अपने अभिनय और व्यक्तित्व से न केवल मंच को समृद्ध किया, बल्कि अनेक कलाकारों को आगे बढ़ने की राह भी दिखाई। उनकी सादगी, मुस्कान और कला के प्रति समर्पण हमेशा स्मृतियों में जीवित रहेगा। सभा में ईश्वर से प्रार्थना की गई कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

रहें मौजूद

शोक व्यक्त करने वालों मेंदेवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा के जिला अध्यक्ष मनोज सिंह पवार,नगर अध्यक्ष संजय साह ‘रिक्खू’, जिला कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद पवार ‘भीमा’, जिला महिला उपाध्यक्ष वंदना वर्मा, महिला नगर उपाध्यक्ष मनु गुप्ता, नगर महासचिव दीप चंद्र जोशी, जिला महामंत्री हिमांशु कांडपाल, जिला उपाध्यक्ष गोपाल दत्त मासीवाल, कमल साह, प्रकाश पपनोई, अमित पांडे,सूरज रावत, अशोक सिंह बिष्ट,मदन रावत, हिमांशु बिष्ट, नगर उपाध्यक्ष दीपक जोशी, आनंद सिंह भोज, जिला संगठन मंत्री नीरज थापा, जिला संयुक्त महामंत्री कमल बिष्ट, जिला कोषाध्यक्ष गणेश जोशी, नगर कोषाध्यक्ष रोहित साह, नगर उप सचिव जयप्रकाश पांडे, अमन टकवाल, जिला मंत्री दिनेश कांडपाल, दर्शन सिंह पिलखवाल, दीपक बिष्ट, दीपक नायक, ताकुला व्यापार मंडल अध्यक्ष कुंदन सिंह नगरकोटी महामंत्री हेमंत सुयाल, उपाध्यक्ष मुकेश वर्मा, कोषाध्यक्ष भरत पंत, बसोली व्यापार मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह डंगवाल, महामंत्री चंदन सिंह बिष्ट, देघाट व्यापार मंडल अध्यक्ष अशोक तिवारी, स्याल्दे व्यापार मंडल अध्यक्ष दर्शन जोशी, मासी व्यापार मंडल अध्यक्ष गिरीश आर्या, कसारदेवी व्यापार मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह रायल, लमगड़ा व्यापार मंडल अध्यक्ष शुभम् कपकोटी, महामंत्री संजय सिंह बिष्ट ‘सोनू’, जिला प्रचार मंत्री दीक्षित जोशी आदि व्यापारी शामिल रहे।