अल्मोड़ा: भूमिया मंदिर की राह होगी आसान: इतने लाख की लागत से बनेगा भूमिया मंदिर मार्ग, कार्य शुरू

अल्मोड़ा: रानीखेत के ताड़ीखेत विकासखंड के अंतर्गत ग्राम सभा मलौना के ख्यूशालकोट स्थित प्रसिद्ध भूमिया मंदिर के लिए अब श्रद्धालुओं और ग्रामीणों की राह आसान होने वाली है।

विधायक ने किया शिलान्यास

मिली जानकारी के अनुसार यहां लंबे समय से की जा रही संपर्क मार्ग की मांग को देखते हुए विधायक निधि से स्वीकृत धनराशि से मार्ग के प्रथम चरण का निर्माण कार्य विधिवत शुरू हो गया है। विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए इस मार्ग के लिए अपनी निधि से चार लाख रुपये स्वीकृत किए थे। कार्य का शुभारंभ करते हुए विधायक ने कहा कि ख्यूशालकोट के ग्रामीण और मंदिर आने वाले श्रद्धालु लंबे समय से इस मार्ग की प्रतीक्षा कर रहे थे। मार्ग बनने से क्षेत्र में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी। शुभारंभ के दौरान ग्रामीणों ने विधायक का आभार व्यक्त किया और क्षेत्र की अन्य विभिन्न मांगों को लेकर उन्हें एक ज्ञापन भी सौंपा। विधायक ने आश्वासन दिया कि सभी जायज मांगों पर जल्द ही उचित कार्यवाही की जाएगी।