अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा यूथ क्लब द्वारा आज दिनांक 14 जून को शिव मंदिर पांडे खोला में किया गया।
साझा किए अनुभव
जिसमे नौला संरक्षण अभियान के तहत धारे की सफाई, वृक्षारोपण, एवं ओपन माइक फसक कार्यक्रम हुआ।आज के ओपन माइक का संचालन कमल सिंह और दीपा पांडे ने किया। जिसकी थीम’ प्रकृति की आवाज: हम बोलेंगे ‘रही। जहां हुड़के के सुर के साथ जनगीत गाये गए, कविता और अनुभव साझा किया गया। कमल, पूजा, प्रीति, दीपा, विक्रम, विक्की, राहुल, संदीप,एवं अन्य साथियों ने विचार रखे। आज 14 जून को नौला संरक्षण अभियान का दूसरा अध्याय पूरा किया गया। जिसमें शिव मंदिर पांडे खोला की सफाई एवं वृक्षारोपण शामिल रहा।
रखा यह लक्ष्य
नौला संरक्षण अभियान का संचालन विकास सिंह द्वारा किया जा रहा है। जिसमें अल्मोड़ा यूथ क्लब के कमल, दीपा,कात्यायनी, सतीश ,धीरज, ललित, अभिषेक, पूजा, प्रीति, संदीप सहित 32 अन्य युवा साथी भी शामिल हैं। अजीम प्रेम फाउंडेशन के संदीप एवं अन्य साथियों द्वारा सहयोग दिया जा रहा है। अल्मोड़ा के कम से कम 50 नौलो की सफाई और वहां वृक्षारोपण किये जाने का लक्ष्य है।