अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसएसपी देवेन्द्र पींचा द्वारा आज दिनांक- 09.01.2026 को पुलिस लाईन अल्मोड़ा के सभागार में जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों के साथ क्राईम मीटिंग व पुलिस कर्मचारियों का सम्मेलन आयोजित किया गया।
बैठक का आयोजन
इस बैठक में हाल ही में घटित आपराधिक घटनाओं, लंबित मामलों, बीट पुलिसिंग, गश्त,पिकेट और साइबर अपराध से जुड़े मामलों की गहन समीक्षा की गई।
1. सैनिक सम्मेलन में उपस्थित समस्त अधि0/कर्म0गणों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी गयी तथा उनकी व्यक्तिगत, सामूहिक एवं विभागीय समस्याऐं पूछकर उनका निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।
2. जनपद के समस्त थानों में दर्ज अपराधों, अभियुक्तों के विरुद्ध कार्यवाही एवं अपराधों के निस्तारण/ लम्बित विवेचनाओं की समीक्षा कर उनका शीघ्र निस्तारण करने हेतु सभी विवेचकों को और अधिक गुणवत्तापूर्ण विवेचनात्मक कार्यवाही व जघन्य आपराधिक मामलों में फॉरेंसिक टीम से समन्वय कर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही के लिये के निर्देशित किया गया।
3. “ऑपरेशन भल छौ” के तहत समस्त थाना प्रभारियों को एकल वरिष्ठ नागरिकों व पुलिस पेंशनरों से मुलाकात कर उनकी कुशल क्षेम लेकर समस्याओं के बारे में पूछकर त्वरित निस्ताकरण की कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।
4. सघन चेकिंग/वेरिफिकेशन ड्राइव चलाने व आपराधिक/संदिग्ध गतिविधियां परिलक्षित होने पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही लापरवाही बरतने वाले मकान मालिकों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।
6. पुलिस-जन सहयोग और विश्वास बढ़ाने के लिये बीट क्षेत्र में नियमित भ्रमण, स्थानीय लोगों से संवाद और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिये गये।
7. “ऑपरेशन स्माइल” अभियान को सफल बनाने हेतु गठित पुलिस टीम को जनपद के गुमशुदा बच्चों, महिलाओं व पुरुषों का रिकार्ड तैयार कर उनकी तलाश हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के दिशा-निर्देश दिये गये।
8. महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों पर संवेदनशील होकर त्वरित कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया गया। साथ ही सख्त हिदायत दी गयी कि किसी भी प्रकार की लापरवाही संज्ञान में आने पर सम्बन्धित के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी।
9. समस्त थाना प्रभारियों को साइबर शिकायतों को गंभीरता से लेकर उनमें एफआईआर पंजीकृत कर साईबर सेल से आवश्यक सहयोग प्राप्त करते हुए अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करें। साथ ही साइबर फ्राड जैसे –डिजिटल अरेस्ट के सम्बन्ध में जन जागरुकता कार्यक्रम चलाने के निर्देश दिये गये।
10. सड़क दुर्घटनाओं में लगाम लगाने हेतु सघन वाहन चेकिंग के निर्देश दिये गये।
11. ड्रिंक एण्ड ड्राइव, रेट्रो साइलेन्सर और नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने वालों पर शिकंजा कसने के प्रभावी चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिये गये।
12. लम्बित ऑनलाईन/आँफलाईन शिकायतों का निस्तारण, लम्बित माल मुकदमाती के निस्तारण, समन/नोटिस व वारंटों की शत प्रतिशत तामीली करने के लिये निर्देशित किया गया।
13. समस्त थाना/एसओजी प्रभारियों को स्मैक, गांजा व शराब की तस्करी करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करते हुए तस्करी में लिप्त लोगों की गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिये गये।
14. अभियोजन अधिकारी श्रीमती सीमा भेतवाल द्वारा अभियोजन सम्बन्धी विषयों पर उपस्थित थानाध्यक्षों का मार्ग दर्शन किया गया
15. जनपद पुलिस के सभी अधिकारी/कर्मचारियों को जनता से साथ शालीन व्यवहार करने की हिदायत दी गयी।
किया गया सम्मानित
थाना सल्ट में विभिन्न मामलों में कुल 85.53 kg अवैध गांजा बरामद कर अभियुक्तों को गिरफ्तार करने व थाना सल्ट क्षेत्र में संदिग्ध जैलेटिन रॉड मिलने पर घटनास्थल को सुरक्षित करने तथा अति संवेदनशील प्रकरण के अनावरण व संलिप्त 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सराहनीय योगदान देने वाले अपर उ0नि0 लोमेश कुमार को Police Officer Of The Month चुना गया। एसएसपी द्वारा विगत माह दिसम्बर में प्रभावी पुलिसिंग, मानवीय कार्य एवं गुड वर्क एवं सराहनीय कार्य करने वाले 01 Police Officer Of The Month सहित 41 अधिकारी/ कर्मचारीगणों की कार्यो की सराहना कर प्रशस्ति पत्र से सम्मानित करते हुए उत्साहवर्धन किया गया।
सम्मानित अधिकारी/कर्मचारी गणों का विवरण
1. अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह
2. सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी
3. निरीक्षक भुवन जोशी, प्रभारी एसओजी
4. प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन जोशी
5. थानाध्यक्ष धौलछीना सुनील सिंह बिष्ट
6. थानाध्यक्ष लमगड़ा प्रमोद पाठक
7. थानाध्यक्ष दन्या दिनेश नाथ महन्त
8. उ0नि0 नरेश कोहली प्रभारी-चौकी मोरनौला,थाना लमगड़ा।
9. उ0नि0 दिनेश सिंह परिहार, प्रभारी चौकी एनटीडी
10. उ0नि0 बृजमोहन भट्ट, कोतवाली रानीखेत
11. अपर उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार,थाना लमगड़ा
12. अपर उ0नि0 फिरोज खान,सर्विलांस/साइबर सेल
13. अपर उ0नि0 रमेश कुमार, कोतवाली सोमेश्वर
14. कानि0 266 ना0पु0 हरीश प्रसाद-एसओजी अल्मोड़ा
15. कानि0 266 ना0पु0 राकेश भट्ट, एसओजी
16. कानि0 117 ना0पु0 चन्दन सिंह, एसओजी
17. कानि0 12 ना0पु0 इरशाद उल्ला,एसओजी अल्मोड़ा
18. हेड कानि0 153 ना0पु0 दिनेश कार्की,थाना लमगड़ा
19. हेड कानि0 161 ना0पु0 दीपक सिंह महरा,थाना लमगड़ा
20. हेड कानि0 88 ना0पु0 रमेश चन्द्र काला,थाना लमगड़ा
21. हेड कानि0 114 ना0पु0 मुकेश टंगड़िया,थाना लमगड़ा
22. हेड कानि0 155 ना0पु0 देवराज सिंह,थाना लमगड़ा
23. हेड कानि0 25 ना0पु0 त्रिलोक नाथ गोस्वामी,थाना लमगड़ा
24. कानि0 245 ना0पु0 भूपाल सिंह, थाना लमगड़ा
25. कानि0 42 ना0पु0 परवेज अली, थाना लमगड़ा
26. कानि0 10 ना0पु0 दीवान सिंह बोरा, थाना लमगड़ा
27. कानि0 115 ना0पु0 कमल किशोर जोशी, थाना लमगड़ा
28. कानि0 231 ना0पु0 विशन सिंह,
29. म0कानि0 285 ना0पु0 मुन्नी पंत, थाना लमगड़ा
30. कानि0 96 स0पु0 नीरज मेहरा, कोतवाली सोमेश्वर
31. कानि0 72 ना0पु0 गोरखनाथ, कोतवाली सोमेश्वर
32. कानि0 122 स0पु0 अंकित रावत, कोतवाली सोमेश्वर
33. कानि0 65 ना0पु0 राजेश भट्ट, एसओजी अल्मोड़ा
34. कानि0 116 ना0पु0 राकेश खेतवाल, एसओजी अल्मोड़ा
35. कानि0 48 स0पु0 जीवन प्रसाद, पुलिस लाइन अल्मोड़ा
36. लीडिंग फायरमैन गिरीश चन्द्र धारियाल, फायर स्टेशन अल्मोड़ा
37. म0कानि0 476 ना0पु0 मनीषा,थाना लमगड़ा
38. म0कानि0 27 ना0पु0 शकुन्तला साह, महिला कोतवाली अल्मोड़ा
39. म0कानि0 274 ना0पु0 पार्वती रावत, कोतवाली चौखुटिया
40. अनुचर मोहन सिंह मेहरा
रहें उपस्थित
इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह, सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी, सीओ रानीखेत विमल प्रसाद, सीएफओ नरेन्द्र सिंह कुंवर, सीओ दूरसंचार राजीव कुमार टम्टा, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन अल्मोड़ा रमेश चन्द्र, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत अशोक धनकड़, निरीक्षक एलआईयू श्री मनोज भारद्वाज, निरीक्षक दरबान सिंह मेहता यातायात प्रभारी अल्मोड़ा, निरीक्षक दूरसंचार उमाशंकर पाण्डे, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सोमेश्वर मदन मोहन जोशी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चौखुटिया अशोक कुमार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली द्वाराहाट विनोद जोशी, निरीक्षक भुवन चंद्र जोशी प्रभारी एसओजी, थानाध्यक्ष धौलछीना सुनील सिंह बिष्ट, थानाध्यक्ष सल्ट उ0नि0 कश्मीर सिंह, थानाध्यक्ष देघाट उ0नि0 अजेन्द्र प्रसाद, थानाध्यक्ष भतरौजखान उ0नि0 अवनीश कुमार, थानाध्यक्ष लमगड़ा प्रमोद पाठक, थानाध्यक्ष दन्या दिनेश नाथ महन्त, पीआरओ/प्रभारी साइबर सैल राहुल राठी, आशुलिपिक महेश कश्यप, उ0नि0 (एम) हीरा सिंह, दान सिंह मेहता (वाचक एसएसपी अल्मोड़ा), एएसआई(एम) अमित कुमार (आंकिक) सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।