अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में 18 सूत्रीय समस्याओं के निराकरण को लेकर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के कर्मचारियों ने सोमवार को वर्चुअल बैठक की।
की यह मांग
जिसमें उन्होंने समस्याओं पर चर्चा की। इस बैठक में वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से अपनी 18 सूत्रीय समस्याओं के निराकरण की मांग उठा रहे है, लेकिन लगातार उनकी मांगों को अनदेखा किया जा रहा है। जिससे कर्मचारी में सरकार के खिलाफ भारी रोष व्याप्त है। कर्मचारियों ने वेतन विसंगति दूर करने, पदोन्नति में शिथिलीकरण, पुरानी पेंशन, केंद्र की भांति मकान किराया भत्ता देने समेत सेवाकाल में तीन पदोन्नति प्राप्त न कर सकने पर 10, 16 व 26 साल की सेवा के बाद एसीपी के तहत पदोन्नत वेतनमान देने, गोल्डन कार्ड की विसंगति दूर करने मांग की।
आन्दोलन की चेतावनी
साथ ही जल्द मांगों का निराकरण नहीं होने पर 15 जनवरी से आंदोलन की चेतावनी दी।
रहें मौजूद
इस मौके पर जिलाध्यक्ष उमापति पांडे, रमेश सिंह कनवाल, महामंत्री मोहन नेगी, पंकज रौतेला, पंकज सुनौरी, शीतल सिंह, किशोर कुमार, नीजर बिष्ट, सतीश पाने, संतोष कुमार, हर्षिता पांडेय, शुभम आर्या आदि मौजूद रहे।