अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। प्रतिदिन धाम में भक्तों की भीड़ उमड़ती है।
बड़ी संख्या में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़
इसी जागेश्वर धाम मंदिर समूहों के बीच मां पुष्टि देवी का मंदिर स्थित है। जो अटूट आस्था का केंद्र है। हर साल चैत्र और शारदीय नवरात्रों में यहां मां पुष्टि देवी की भी विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। इस संबंध में पुजारी पंडित कमल भट्ट बताते हैं कि जागेश्वर में मां पुष्टि देवी प्रत्यक्ष रूप से विराजमान रहती हैं और यहां आने वाले श्रद्धालुओं को मनचाहे फलों की प्राप्ति होती है।
मां देती है इन रूपों में दर्शन
जानकारी के अनुसार लोक मान्यता है कि यहां सच्चे भक्तों को एक दिन में मां पुष्टि देवी तीन रूपों में दर्शन देती है। यानी सुबह लक्ष्मी, दोपहर पार्वती और शाम को सरस्वती के रूप में भक्तों को उसके दर्शन होते हैं। इसका वर्णन मत्स्य पुराण के तेरहवें अध्याय के श्लोकों में वर्णित है। वहीं पद्म पुराण और देवी भागवत में भी वर्णन मिलता है।