अल्मोड़ा: बुजुर्ग महिला के कानों से सोने के कर्णफूल चुराने वाला चोर गिरफ्तार, पुलिस ने 16 घंटे में धर दबोचा

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में दिनांक 09.04.2025 की सायं करीब 6 बजे CHC धौलादेवी में एक 65 वर्षीय महिला के साथ लूट की घटना हुई हैं। जिसकी सूचना प्रभारी थानाध्यक्ष भगवान गिरी गोस्वामी द्वारा उच्चाधिकारियों को दी गयी।

बुजुर्ग के साथ लुट
जिसके बाद भगवान गिरी गोस्वामी के नेतृत्व में दन्या पुलिस टीम CHC धौलादेवी पहुंची। पीड़िता बुजुर्ग मधुली देवी पत्नी स्व0 दुर्गा दत्त पाण्डे निवासी ग्राम अंडोली (रिखाड़ी)  से पूछताछ करने बताया कि वह अपने भाई से मिलने आयी थी और जब वह पैदल-पैदल धौलादेवी के अपने गाँव अंडोली को जा रही थी। तभी एक अज्ञात युवक चौना के पास जगंल में बुजुर्ग को धक्का देकर और घसीटकर नीचे की ओर ले गया और बुजुर्ग के दोनों कानों से कर्णफूल खींच कर ले गया। जिससे बुजुर्ग के दोनों कान फट गये। उक्त घटना के सम्बन्ध में पीड़िता के भाई द्वारा तहरीर दी गयी दाखिला तहरीर के आधार पर थाना दन्या में मुकदमा FIR NO- 08/2025 धारा 309(4)(6) BNS पंजीकृत किया गया।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

इस मामले में प्रभारी थानाध्यक्ष दन्या भगवान गिरी द्वारा तत्काल टीम घटित कर मुकदमा उपरोक्त में संलिप्त अभियुक्त की खोजबीन शुरु की गयी।‌ पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आस-पास के सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया गया। जिसमें सुरागरसी-पतारसी कर जानकारी जुटाई गयी जिसकी पहचान बिशन सिंह उर्फ बिशन पहाड़ी के रुप में हुई। लूट के आरोपी अभियुक्त बिशन सिंह उम्र-25 वर्ष पुत्र किशन सिंह निवासी ग्राम गल्ली पो0 कफलनी, दन्या जनपद अल्मोड़ा की गिरफ्तार के लिये पुलिस टीम द्वारा देर रात्रि उसके ससुराल ग्राम चौना में दबिश दी गयी लेकिन वह फरार हो गया था। आज दिनांक 10.04.2025 की प्रातः दबिश देकर फल्याट गांव से 01 कि0मी0 पहले दन्या की ओर आ रहे लूट के आरोपी अभियुक्त बिशन सिंह को टीम द्वारा घेरकर गिरफ्तार किया गया।अभियुक्त द्वारा लूटे गये कर्णफूल जो उसके द्वारा अपने ससुराल चौना में छुपा रखे थे, अभियुक्त की निशानदेही पर दोनो कर्णफूलों को बरामद कर लिया गया। अभियुक्त द्वारा इस घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया। आज मौका पाकर दिल्ली भागने की फिराक में था। दन्या पुलिस टीम की तत्परता से 16 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

थाना दन्या पुलिस टीम रहीं शामिल

1-उ0नि0 भगवान गिरी गोस्वामी
2-अपर उ0नि0 पुष्कर सिंह खाती
3-अपर उ0नि0 बीना कौर
4-हेड कानि0 मनोज कुमार कोहली
5-कानि0 आनन्द सिंह रावत
6-होमगार्ड गजेन्द्र सिंह
7-होमगार्ड राजेन्द्र